Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'बीजेपी के इस मंत्री के साथ शशि थरूर की जॉर्ज सोरोस से हुई थी मुलाकात', कांग्रेस नेता ने संसद में इस बात को स्वीकारा

'बीजेपी के इस मंत्री के साथ शशि थरूर की जॉर्ज सोरोस से हुई थी मुलाकात', कांग्रेस नेता ने संसद में इस बात को स्वीकारा

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Dec 10, 2024 12:33 pm IST, Updated : Dec 10, 2024 01:07 pm IST

संसद के शीतकालीन सत्र में जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी ने कांग्रेस पर जॉर्ज सोरोस को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मामले पर सफाई दी है।

Congress MP Shashi Tharoor- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कांग्रेस सांसद शशि थरूर

जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर संसद में बवाल जारी है। संसद के अंदर और बाहर प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने काले बैग के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। संसद में हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को दी नसीहत

मंगलवार को विपक्षी सांसद जब लोकसभा में हंगामा करने लगे तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें नसीहत दे दी। लोकसभा स्पीकर ने कहा विपक्ष के सीनियर सांसदों का आचरण संसदीय परंपरा के अनुकूल नहीं है।

एक बार सोरोस से मिले शशि थरूर

इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोरोस को लेकर सफाई दी है। थरूर ने कहा कि राजनीति में आने के बाद वो केवल एक बार सोरोस से मिले हैं। उनकी ये मुलाकात हरदीप सिंह पुरी के साथ हुई थी।

बीजेपी सदन चलाने को इच्छुक नहीं- शशि थरूर

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सदन के बार मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सदन चलाने की कोई इच्छा नहीं है। अध्यक्ष उनकी बात मान रहे हैं। यह चौंकाने वाली बात है कि सत्तारूढ़ पार्टी सदन में व्यवधान डाल रही है।

हंगामे की वजह से संसद का काम ठप- BJP

जहां एक ओर शशि थरूर कह रहे हैं कि सरकार सदन नहीं चलने देना चाहती है। वहीं, BJP का कहना है कि विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद का काम ठप है। सदन में जारी हंगामे पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि विपक्ष का नारा है, शोर मचाओ...सदन चलाओ।

जॉर्ज सोरोस को लेकर पब्लिक डोमेन में एक रिपोर्ट- BJP

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ संबंधों का आरोप लगाते हुए पलटवार किया। किरेने रिजिजू ने कहा, 'जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस नेतृत्व के बीच यह संबंध भाजपा द्वारा लगाया गया आरोप नहीं है। यह पब्लिक डोमेन में एक रिपोर्ट है। हर कोई इसके बारे में जानता है। राहुल गांधी का आचरण और उनकी सभी गतिविधियां लोगों को अच्छी तरह से पता हैं।'

पूरे देश से जुड़ा है ये मामला- रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये मामला गंभीर है। यह केवल भाजपा से जुड़ा मामला नहीं है। यह पूरे देश से जुड़ा मामला है। जब राष्ट्रीय हितों की बात आती है, तो हम सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए और एकजुट होना चाहिए। जॉर्ज सोरोस ने भारत और भारत सरकार के खिलाफ खुलेआम युद्ध की घोषणा की है। 

जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या संबंध? गिरिराज सिंह

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर सदन न चलने देने का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह ने कहा, 'वे स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे रहे हैं और जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या संबंध है? वे सदन नहीं चलने दे रहे हैं और फिर सदन के बाहर अराजकता फैला रहे हैं।'

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement