1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनावी रण में शशि थरूर को किसने छोड़ा पीछे? केरल में BJP के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है ये उम्मीदवार

चुनावी रण में शशि थरूर को किसने छोड़ा पीछे? केरल में BJP के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है ये उम्मीदवार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 04, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 01:44 pm IST

केरल को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और वहां के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं शशि थरूर। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से प्रत्याशी। हालिया आंकड़ों के अनुसार वो पीछे चल रहे हैं। उन्हें पीछे छोड़ने वाले भाजपा नेता कौन हैं, ये अपको बताते हैं।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
शशि थरूर। Image Source : X

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अब से कुछ ही घंटों में आपकी नजरों के सामने होंगे। इसी कड़ी में देश के बाकी राज्यों की तरह ही केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों के परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। केरल में 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में वोट पड़े और अब आज इनकी गिनती जारी है। केरल की दो लोकसभा सीटें कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की तकदीर तय करेंगी। इनमें से एक हैं राहुल गांधी तो वहीं दूसरे हैं शशि थरूर। जहां एक ओर राहुल गांधी लंबी बढ़त बना चुके हैं तो वहीं शशि थरूर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। लंबे वक्त से शशि थरूर पीछे चल रहे हैं। उनको बीजेपी के उम्मीदवार राजीव चंद्रेशखर ने पीछे छोड़ दिया है। 

कितना पीछे चल रहे हैं शशि थरूर

नजर डालें आंकड़ों पर तो राजीव चंद्रशेखर 284613 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं 282148 वोट शशि थरूर को मिले हैं। इस लिहाज से वो 2465 वोटों से पीछे चल रहे हैं। लगातार ये फासला घटता-बढ़ता दिख रहा है। वैसे साल 2019 लोकसभा चुनाव में भी शशि थरूर पीछे चल रहे थे। फिर अचानक ही बाजी पलट गई थी। बात करें जेपी के उम्मीदवार राजीव चंद्रेशखर की तो अगर वो ये चुनाव जीतते हैं तो केरल में वो भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे हैं। वैसे शशि थरूर लगातार 2009 से सांसद बने हुए हैं। इस बार अगर वो जीतेंगे तो चौथी बार सांसद बनेंगे।

कौन हैं राजीव चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर, मोदी सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता और इ्लेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयल में राज्य मंत्री भी हैं। वे तीन बार राज्य सभा सांसद रह चुके हैं। हालांकि राज्य सभा में उनका कार्यकाल 02 अप्रैल 2024 को समाप्त हो गया है।

किस सीट पर रहे किसके उम्मीदवार

कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF में कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और केरल कांग्रेस एक साथ आए हैं। गठबंधन से केरल की 20 सीटों में कांग्रेस ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। वहीं IUML ने 2, RSP ने 1, और केरल कांग्रेस ने भी 1 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। LDF की तरफ से कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 15 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI)  ने 4  सीटों पर और केरल कांग्रेस (M) ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं NDA गठबंधन भी इस बार मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। NDA गठबंधन की तरफ से बीजेपी ने 20 में से 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत