1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में हुआ विजय कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ; जानें किसे मिला कौन सा विभाग

तमिलनाडु में हुआ विजय कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ; जानें किसे मिला कौन सा विभाग

 Reported By: T Raghavan Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 21, 2026 09:16 am IST,  Updated : May 21, 2026 04:53 pm IST

तमिलनाडु में आज मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार हो गया है। तमिलनाडु के 23 विधायकों को आज गवर्नर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देखें कौन से विधायक अब मंत्री बन गए हैं।

मुख्यमंत्री विजय की...- India TV Hindi
मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट का विस्तार। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु की सियायत के लिए आज (गुरुवार को) बड़ा दिन है, क्योंकि सीएम विजय ने अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार कर दिया है। गवर्नर ने आज 23 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इससे तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर में नया मैसेज जाने की उम्मीद जा रही है। इस बीच, कैबिनेट विस्तार में सहयोगी दलों के रोल की भी चर्चा तेज है। IUML ने मंत्री पद के लिए अंतिम फैसला नहीं होने के कारण फिलहाल कैबिनेट विस्तार से दूरी बनाई हुई है।

खत्म हुआ कांग्रेस का 59 साल का सूखा

तमिलनाडु में कांग्रेस का 59 वर्षों का सूखा खत्म हो गया। 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस शामिल हुई है। कांग्रेस के 5 में से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में TVK ने अपने दम पर 108 सीटें दर्ज की, लेकिन बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। ऐसे में TVK ने कांग्रेस, लेफ्ट, IUML की मदद से सरकार बनाई है। हालांकि, फ्लोर टेस्ट में ADMK के 24 बागियों ने भी साथ दिया। फ्लोर टेस्ट में विजय के समर्थन में 144 विधायक खड़े रहे, जो बहुमत से 26 ज्यादा थे।

तमिलनाडु में मंत्रालयों का बंटवारा

क्र. सं. मंत्री का नाम पद / पदनाम आवंटित विभाग
1 सी. जोसेफ विजय मुख्यमंत्री सार्वजनिक, सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, विशेष पहल, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋणग्रस्तता, युवा कल्याण, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का कल्याण, नगरपालिका प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति
2 एन. आनंद ग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्री ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ, सिंचाई, लघु सिंचाई सहित सिंचाई परियोजनाएं
3 आर. निर्मल कुमार ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास, कानून, अदालतें, जेल और भ्रष्टाचार निवारण, राज्यपाल, चुनाव और पासपोर्ट
4 थिरु के.ए. सेंगोट्टैयन राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री (प्रस्तावित) राजस्व, जिला राजस्व स्थापना, डिप्टी कलेक्टर, आपदा प्रबंधन, भूदान, ग्रामदान और विधानसभा
5 श्रीनाथ मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण मंत्री मत्स्य पालन, मत्स्य विकास निगम
6 कमली एस. पशुपालन मंत्री पशुपालन
7 सी. विजयलक्ष्मी दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री दुग्ध और डेयरी विकास
8 आर.वी. रंजीतकुमार वन मंत्री वन
9 विनोद कृषि - किसान कल्याण मंत्री कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, कृषि सेवा सहकारी समितियां, बागवानी, चीनी, गन्ना उत्पाद शुल्क, गन्ना विकास और बंजर भूमि विकास
10 राजीव पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जलवायु परिवर्तन
11 बी. राजकुमार आवास और शहरी विकास मंत्री आवास, ग्रामीण आवास, नगर नियोजन परियोजनाएं और आवास विकास, आवास नियंत्रण, सीएमडीए, तमिलनाडु शहरी आवास विकास बोर्ड, शहरी नियोजन और शहरी विकास
12 वी. गांधीराज सहकारिता मंत्री सहकारिता
13 मथन राजा पी. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कुटीर उद्योगों और लघु उद्योगों सहित ग्रामीण उद्योग
14 जगदेश्वरी के. सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण मंत्री महिला कल्याण, अनाथालय और सुधार प्रशासन, भिक्षुक गृह, समाज सुधार और पौष्टिक भोजन कार्यक्रम सहित समाज कल्याण
15 राजेश कुमार एस. पर्यटन मंत्री पर्यटन और पर्यटन विकास निगम
16 एम. विजय बालाजी हथकरघा, वस्त्र और खादी मंत्री हथकरघा और वस्त्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड
17 लोगेश तमिलसेल्वन डी. वाणिज्यिक कर और पंजीकरण मंत्री वाणिज्यिक कर, पंजीकरण और स्टाम्प अधिनियम, साहूकारी, चिट्स और कंपनियों के पंजीकरण पर कानून सहित ऋण राहत
18 विजय तमिलन पार्थिबन ए. परिवहन मंत्री मोटर वाहन अधिनियम प्रशासन, परिवहन, राष्ट्रीयकृत परिवहन और मोटर वाहन अधिनियम
19 रमेश हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती
20 पी. विश्वनाथन उच्च शिक्षा मंत्री तकनीकी शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित उच्च शिक्षा
21 कुमार आर. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाएं मंत्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाएं
22 थेन्नारासु के. अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री अनिवासी तमिल कल्याण, शरणार्थी और निकासी
23 वी. संपत कुमार पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और विमुक्त समुदाय कल्याण
24 मोहम्मद फरवास जे. श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री श्रम कल्याण, जनसंख्या, रोजगार और प्रशिक्षण, जनगणना, बाट और माप, शहरी और ग्रामीण रोजगार और बंधुआ मजदूर कल्याण
25 डी. सरथकुमार मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री मानव संसाधन प्रबंधन और भूतपूर्व सैनिक कल्याण
26 एन. मैरी विल्सन वित्त, योजना और विकास मंत्री वित्त, पेंशन और पेंशन लाभ, योजना और विकास
27 विग्नेश के. मद्यनिषेध और आबकारी मंत्री मद्यनिषेध और आबकारी

IUML ने मंत्रिमंडल विस्तार से क्यों बनाई दूरी?

जाने लें कि IUML ने मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है लेकिन आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं हुआ। पार्टी की ओर से कहा गया कि उनके 2 विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाए इस पर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, इसीलिए आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सीएम विजय के पास गृह और प्रशासन जैसे अहम विभाग, जानें किसको क्या मिला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत