1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Tamil Nadu Elections 2026: अवनाशी सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, इन 4 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर; जानें क्या है चुनावी इतिहास

Tamil Nadu Elections 2026: अवनाशी सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, इन 4 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर; जानें क्या है चुनावी इतिहास

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 15, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 01:13 pm IST

Avanashi Assembly Elections 2026: अवनाशी सीट तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से सात निर्दलीय हैं।

अवनाशी विधानसभा चुनाव 2026- India TV Hindi
अवनाशी विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

अवनाशी विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह अनुसूचित जाति (SC) की आरक्षित सीट है। इस सीट पर वोटिंग 23 अप्रैल, 2026 को होगी, जबकि गिनती 4 मई को होनी है। इस सीट को जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोक दी है। निर्दलीय उम्मीदवार भी दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। 

अवनाशी में प्रमुख उम्मीदवार

अवनाशी सीट पर मुख्य मुकाबला एल मुरुगन (BJP), डॉ. वी गोकिलामणि (DMK), एस कमाली (TVK) और वी मेनका (NTK) के बीच देखा जा रहा है। इस सीट पर कुछ छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। यहां से कुल सात उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

तिरुपुर जिले के अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर लोग खेती करते हैं। यह ग्रामीण इलाके की सीट है। लंबे समय से इस सीट पर DMK को जीत नसीब नहीं हुई है। पहली बार चुनाव लड़ रहे डॉ. वी गोकिलामणि को DMK ने बीजेपी के सीनियर नेता एल. मुरुगन के खिलाफ एक लोकल पढ़े-लिखे चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा है।

अवनाशी विधानसभा क्षेत्र की प्रोफ़ाइल

अवनाशी विधानसभा क्षेत्र में 2026 के चुनावों से पहले 250,346 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इसमें 119,841 पुरुष वोटर, 130,496 महिला वोटर और 9 थर्ड जेंडर कैटेगरी के वोटर शामिल हैं। 2021 के चुनावों में इस क्षेत्र में 280,551 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें 136,232 पुरुष, 144,313 महिला और 6 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल थे। 2016 में कुल 249,571 वोटर थे, जबकि 2011 में यह 192,747 वोटर थे।

अवनाशी सीट के पिछले विजेता

साल 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में AIADMK के धनपाल पी ने DMK उम्मीदवार अथियामान राजू को 50,902 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत हासिल की, जो कुल डाले गए वोटों का 24.21% था। 2016 में धनपाल पी ने एक बार फिर AIADMK के लिए सीट बरकरार रखी। उन्होंने DMK के आनंदन ई को 30,674 वोटों से हराया, जो कुल डाले गए वोटों का 15.81% था। 2011 के चुनाव में AIADMK के करुप्पासामी एम.ए. ने कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन ए.आर. को 61,411 वोटों के बड़े अंतर से हराकर यह सीट जीती थी, जोकि कुल डाले गए वोटों का 39.71% था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत