1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: महिलाओं को 8 हजार का 'इल्लथारसी' कूपन और फ्री लैपटॉप, जानिए DMK के घोषणा पत्र की खास बातें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: महिलाओं को 8 हजार का 'इल्लथारसी' कूपन और फ्री लैपटॉप, जानिए DMK के घोषणा पत्र की खास बातें

 Reported By: T Raghavan Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 29, 2026 09:30 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 09:30 pm IST

एमके स्टालिन ने पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि डीएमके इस चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

Stalin and kanimojhi- India TV Hindi
एमके स्टालिन और कनिमोझी Image Source : PTI

चेन्नई:तमिलनाडु के सीएम और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टानिल ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी विधानसभा की 234 में से 200 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।

डीएमके के इस घोषणापत्र का सबसे बड़ा आकर्षण 'इल्लथारसी' कूपन योजना है। इस योजना के तहत इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आनेवाली परिवार की महिला मुखिया को 8 हजार रुपये का एकमुश्त कूपन दिया जाएगा। इस कूपन का इस्तेमाल वह टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन या इंडक्शन स्टोव जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए किया जा सकेगा।

जानिए इस मेनिफेस्टो की खास बातें

  1. CM फ्री ब्रेक फ़ास्ट स्कीम  कक्षा 8 तक बढ़ाई जाएगी।
  2. महिलाओं के लिए मासिक आर्थिक सहायता 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाएगी।
  3. अगले पांच वर्षों में 10 लाख नए घर बनाए जाएँगे।
  4. CM की चिकित्सा बीमा योजना में वार्षिक आय की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी।
  5. 'पुधुमई पेन' और 'तमिल पुधलवन' योजना के तहत, मासिक वित्तीय सहायता को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा।
  6. दूध खरीद की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।
  7. बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना की राशि 1200 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाएगी। 
  8. दिव्यांगों को मिलने वाली वित्तीय सहायता को भी 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये किया जाएगा।
  9. 50 लाख युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने के लिये,18 लाख करोड़ रुपये का विदेशी निवेश की व्यवस्था की जाएगी।
  10. अगले 5 वर्षों में 10,000 नई बसें चालू हो जाएंगी।
  11. पोल्लाची में हिंदी-विरोधी आंदोलनों से संबंधित एक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
  12. सरकार में 1.5 लाख रिक्तियां भरी जाएंगी।
  13. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे करीब 35 लाख छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
  14. धान का खरीद मूल्य 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने का 4,500 रुपये प्रति टन करने का आश्वासन।
  15. 20 लाख से अधिक किसानों को बिना मीटर वाले मुफ्त आधुनिक इलेक्ट्रिक पंप सेट दिए जाएंगे।
  16. कलैग्नारिन कनावु इल्लम: 2030 तक तमिलनाडु को झोपड़ी मुक्त बनाने के लिए 10 लाख नए कंक्रीट के घर बनाए जाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत