1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा नेता अन्नामलाई ने थालापति विजय पर बोला हमला, कहा- 'वह सिर्फ वीकेंड पर ही...'

भाजपा नेता अन्नामलाई ने थालापति विजय पर बोला हमला, कहा- 'वह सिर्फ वीकेंड पर ही...'

 Published : Sep 12, 2025 11:34 am IST,  Updated : Sep 12, 2025 12:03 pm IST

तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख नेता अन्नामलाई ने एक्टर-राजनेता थालापति विजय पर बड़ा हमला बोला है। अन्नामलाई ने विजय को सलाह देते हुए कहा है कि राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए।

Annamalai attacks TVK actor thalapathy Vijay- India TV Hindi
अन्नालाई ने साधा विजय पर निशाना। Image Source : PTI

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय ने भी अपनी पार्टी बना ली है और साल 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का ऐलान कर दिया है। विजय समय-समय पर राज्य की सत्ताधारी दल डीएमके और केंद्र की सत्ता में भाजपा (NDA) पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं, अब तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख नेता के अन्नामलाई ने भी विजय पर बड़ा हमला बोला है।

सिर्फ वीकेंड पर सक्रिय होते हैं विजय

भारतीय जनता पार्टी नेता और के अन्नामलाई ने विजय पर निशाना साधते हुए कहा है कि "एक्टर-राजनेता विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को DMK का विकल्प नहीं कह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विजय सिर्फ वीकेंड पर राजनीतिक रूप से सक्रिय होते हैं। लेकिन राजनीति के लिए चौबीसों घंटे समर्पण की जरूरत होती है।" अन्नामलाई ने आगे कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे साल सक्रिय रूप से मैदान पर होते हैं। इसलिए भाजपा ही DMK का विकल्प बनेगी।

 राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए- अन्नामलाई 

अन्नामलाई ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा- ‘‘यहां तक ​​कि विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के नेता के पलानीस्वामी भी राज्य भर में सक्रिय रूप से घूम रहे हैं और विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। विजय सिर्फ वीकेंड में ही सक्रिय होते हैं। राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए और पूरा समर्पण दिखाना चाहिए।’’

अन्नामलाई ने TVK को दी सलाह

अन्नामलाई ने गुरुवार को सलाह देते हुए कहा है कि अगर TVK एक वैकल्पिक ताकत बनना चाहती है तो उसे राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए और 24 घंटे काम करके अपने इरादे जाहिर करने चाहिए। अन्नामलाई ने को संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन विजय शनिवार और रविवार को ही लोगों से मिलते हैं।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़

कांग्रेस ने फिर किया PM मोदी की मां का अपमान! BJP-JDU ने कहा- 'बदला लेगा बिहार'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत