1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन चुनाव हारे, कोलाथुर सीट पर पुराने साथी ने दी पटखनी

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन चुनाव हारे, कोलाथुर सीट पर पुराने साथी ने दी पटखनी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 04, 2026 03:36 pm IST,  Updated : May 04, 2026 03:54 pm IST

तमिलाडु की जिस अहम सीट के नतीजे पर देश की नजर लगी थी उसका नाम कोलाथुर सीट है। यहां से तमिलनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन चुनाव हार गए हैं। कोलाथुर स्टालिन की पारंपरिक विधानसभा सीट हैं।

mk stalin- India TV Hindi
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन। Image Source : PTI

तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री और सत्ताधारी डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। कोलाथुर सीट को स्टालिन का अभेद्य किला माना जाता था, जहां से वे लगातार तीन बार (2011, 2016, 2021) जीत चुके हैं। विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार और स्टालिन के पुराने साथी वी.एस. बाबू ने उन्हें पटखनी दी है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन ने AIADMK के आदि राजाराम को हराया था।

वी.एस. बाबू ने इसी साल थामा था TVK का दामन

वीएस बाबू पहले DMK के ही विधायक थे। 2011 के विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट से एमके स्टालिन के चुनाव के इंचार्ज थे लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और AIADMK में शामिल हो गए। इसके बाद 7 फरवरी 2026 विजय थलपति की पार्टी TVK का दामन थाम लिया था।  

लगातार कोलाथुर सीट से 3 बार चुनाव जीत चुके हैं स्टालिन

तमिलनाडु की राजनीति में एम. के. स्टालिन का नाम दिग्गज नेताओं में शामिल है। वे पांच बार के तमिलनाडु के सीएम रहे एम. करुणानिधि के बेटे हैं। 2018 में एम. करुणानिधि के निधन के बाद उन्होंने DMK का अध्यक्ष पद संभाला। साल 2011 में विल्लिवक्कम का कुछ भाग और पुरासावक्कम विधानसभा को मिलाकर कोलाथुर विधानसभा सीट बनाई गई थी। जब से ये विधानसभा बनी है, तब से यहां के विधायक MK स्टालिन रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

"गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद" बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

तमिलनाडु चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद थलापति विजय के माता-पिता का पहला बयान, बोले- 'वह तमिलनाडु में...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत