Rickey Radhan Pandit OSD Removed: तमिलनाडु की राजनीति पल-पल बदल रही है। इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गठबंधन के साथियों के दबाव में अपने नवनियुक्त OSD ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को हटा दिया है। सीएम विजय ने बीते मंगलवार को ही उन्हें नियुक्त किया था और अब 24 घंटे के भीतर ही उन्हें पद से हटा दिया। जान लें कि ज्योतिषी रिकी राधन पंडित ने ही विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी और विजय की शपथ का समय भी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित ने ही निकाला था।
OSD रिक्की राधन पंडित को हटाने का आदेश जारी
ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को हटाए जाने वाले आदेश में लिखा है कि वह आदेश, जिसमें रिक्की राधन पंडित को मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया है, उसको निरस्त किया जाता है। जान लें कि ज्योतिषी रिकी राधन पंडित की नियुक्ति होने के तुरंत बाद से ही TVK की गठबंधन की साथी CPI(M) ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। इसे अंधविश्वास बताया था। और अब सीएम विजय को अपना फैसला बदलना पड़ा।
ज्योतिषी राधन पंडित ने ही बदला था शपथ का समय
बता दें कि तमिलनाडु के गवर्नर की तरफ से कई बार विजय का सरकार बनाने का दावा खारिज होने के बाद जब उन्हें सरकार बनाने की मंजूरी मिली थी, तब शुरुआत में ज्योतिषी रिकी राधन पंडित ने विजय की शपथ का समय 10 मई को दोपहर 3:45 बजे का निकाला था। लेकिन बाद में रिकी राधन पंडित ने ही इसे बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया था।
कई राजनीतिक हस्तियां लेती रही हैं राधन पंडित की सलाह
तमिलनाडु में रिकी राधन पंडित को एक विख्यात आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से काफी पहले विजय की जीत होने का दावा कर दिया था। केवल विजय ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु की कई बड़ी सियासी हस्तियां भी रिकी राधन पंडित से सलाह लेती रहती हैं। बताया जाता है कि पूर्व सीएम जयललिता भी अपने कई बड़े निर्णय लेने में रिकी राधन पंडित से सलाह लिया करती थीं। रिकी राधन पंडित सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को ज्योतिषीय सलाह देते हैं।
ये भी पढ़ें- फिर संकट में सीएम थलापति विजय! सरकार में एक ज्योतिषी को बनाया OSD तो भड़क गई सहयोगी CPIM, कहा- ये है अंधविश्वास