1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'नंबर गेम' हुआ पूरा, राज्यपाल से मिले विजय, तमिलनाडु में आज होगा 'राजतिलक'

'नंबर गेम' हुआ पूरा, राज्यपाल से मिले विजय, तमिलनाडु में आज होगा 'राजतिलक'

 Reported By: T Raghavan Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 09, 2026 06:17 pm IST,  Updated : May 10, 2026 12:00 am IST

तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय के सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था लेकिन बहुमत के आंकड़ों के लिए जरूरी समर्थन हासिल करने के बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। आज सुबह 10 बजे वे सीएम की शपथ लेंगे।

टीवीके चीफ विजय ने...- India TV Hindi
टीवीके चीफ विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की Image Source : REPORTER INPUT

चेन्नई: तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से मिलने का वक्त मिल गया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय कल सुबह 10 बजे वे नेहरू इनडोर स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले सरकार के गठन के लिए एक पेच सुलझता था तो दूसरा उलझ जाता था। इस तरह से टीवीके चीफ विजय के सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था। पहले तो बहुमत के लिए विधायकों की संख्या का जुगाड़ करना एक बड़ी समस्या थी। जब यह समस्या सुलझी तो अब सरकार बनाने का दावा करने के लिए लोकभवन जा रहे विजय को लौटना पड़ा। बताया गया कि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की ओर से शाम 6 बजे मिलने का समय विजय को नहीं मिला। इसलिए उन्हें लौटना पड़ा । इस तरह से उनके सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद लोकभवन से संदेश मिलने के बाद वे राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। 

विजय को 120 विधायकों का समर्थन

इससे पहले आज विजय ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। वीसीके ने भी विजय को समर्थन दे दिया। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने भी बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। इस तरह बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद टीवीके कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी विजय को नई सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दे दी। 

टीवीके को 108 सीटों पर मिली जीत

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। खुद विजय दो सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। ऐसे में उनकी पार्टी की के विधायकों की कुल संख्या 107 रह जाती है। कांग्रेस ने पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के कुल 5 विधायक हैं। वहीं आज वीसीके के दो विधायकों को समर्थन भी विजय को मिल गया। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के दो विधायक भी विजय के समर्थन में आ गए। सीपीआई और सीपीआईएम के 2-2 विधायकों को समर्थन भी टीवीके को मिल गया है। इस तरह से कुल 120 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार बना सकते हैं।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। टीवीके को मिलने वाले विधायकों के समर्थन की संख्या अब 120 हो गई है जो साधारण बहुमत की संख्या से दो अधिक है। इस तरह से नई सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों और अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हुई। वहीं टीवीके चीफ विजय ने समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया।

वीसीके सूत्रों ने बताया कि पार्टी टीवीके को फिलहाल बाहर से समर्थन देगी। वीसीके के समर्थन देने के फैसले के तुरंत बाद आईयूएमएल ने भी टीवीके को अपने समर्थन का आश्वासन दिया।  टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों-कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत