1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Karnataka, Kerala, Tamil Nadu and UT's Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कौन चल रहा आगे, जानें एग्जिट पोल के नतीजे

Karnataka, Kerala, Tamil Nadu and UT's Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कौन चल रहा आगे, जानें एग्जिट पोल के नतीजे

 Published : Jun 01, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 08:48 pm IST

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी के जनता वोटिंग कर अपने मन में सरकार चुन लिया है। आइए जानते हैं कि यहां के एग्जिट पोल के नतीजे क्या कहते हैं?

Karnataka, Kerala, Tamil Nadu Lok Sabha Election 2024 Exit...- India TV Hindi
Karnataka, Kerala, Tamil Nadu Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE Image Source : INDIA TV

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज अंतिम चरण की वोटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे पर उससे पहले इंडिया टीवी आपके लिए लाया है INDIA TV CNX एक्जिट पोल। इस एग्जिट पोल से आप जान सकेंगे कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेशों की जनता के मन में इस बार किसकी सरकार है? इस एग्जिट पोल से आप अंदाजा लगा सकेंगे कि क्या केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी या इस बार विपक्षी गठबंधन इंडिया एलायंस आएगी?

 

INDIA TV CNX में जानें कर्नाटक का हाल?

कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों काफी भूचाल देखने को मिला है। यहां कुल 28 संसदीय सीटें हैं। एनडीए के अलायंस जेडीएस के एक सांसद प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स स्कैंडल में फंस गए। हालांकि इसके बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। राजनीतिक पंडितों को लगा था कि इसका असर एनडीए पर भी पड़ सकता है। लेकिन INDIA TV CNX पोल में आप देखेंगे कि इससे बीजेपी को कुछ खास नुकसान नहीं हो रहा है। INDIA TV CNX ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी को 18 से 22 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 4 से 8 सीट मिल रही है। जबकि जेडीएस को 1 से 3 सीट मिलती दिख रही है।

पार्टी नाम संभावित सीटें
भाजपा 18-22
कांग्रेस  4-8
JDS  1-3

केरल का क्या है हाल?

केरल में INDIA अलायंस के ही दो धड़े हैं UDF और LDF जिसमें आपस में फाइट होती थी। पर इस बार बीजेपी ने इस फाइट को तीसरा एंगल दे दिया। बात करें सीट की तो केरल में कुल 20 लोकसभा सीटें हैं। INDIA TV CNX के एग्जिट पोल में UDF को ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके बाद एलडीएफ है। वहीं, इस बार केरल में बीजेपी भी अपनी जमीन बनाने में कामयाब होती दिख रही है। अगर आंकड़ों की बात करें तो UDF को 13 से 15 सीट मिल सकती है। वहीं, LDF को 3-5 सीटें तो BJP+ को 1-3 मिलती नजर आ रही है। जानकारी दे दें कि केरल में UDF में कांग्रेस, IUML, केरल कांग्रेस, RSP शामिल है। वहीं, LDF में CPIM, CPI, फॉरवर्ड ब्लॉक, केरल कांग्रेस (M) शामिल है। तो बीजेपी वहीं BDJS के साथ चुनाव लड़ रही है, जिसे BJP+ कहा जा रहा है।

 

पार्टी संभावित सीटें
UDF 13-15
LDF 3-5
BJP+ 1-3

तमिलनाडु के एग्जिट पोल

तमिलनाडु दक्षिण का सबसे बड़ा राज्य है। यहां बीजेपी अभी शून्य पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर किसी एक राज्य में सबसे ज्यादा पॉलिटिकल इन्वेस्टमेंट किया है तो वो यही राज्य है। इस वक्त भी मोदी जहां ध्यान कर रहे हैं, वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल तमिलनाडु के ही कन्याकुमारी में है। तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से तमिलनाडु में DMK को 16-18 सीट मिल सकती है। वहीं, इसके बाद अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही, कांग्रेस को इस बार 6-8 सीट मिलने के आसार हैं। फिर BJP को 5 से 7 मिल सकती है। इसके बाद AIADMK, जिसे इस बार 0-1 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं, अन्य के खातों में 8-10 सीटें जाती दिख रही हैं।

पार्टी संभावित पार्टी
DMK  16-18
कांग्रेस 6-8
AIADMK 0-1
BJP  5-7
अन्य 8-10

पुदुचेरी के एग्जिट पोल

वहीं, पुदुचेरी में कांग्रेस को निराशा हाथ लग सकती है, जबकि बीजेपी को यहां की सीट मिल सकती है। जानकारी दे दें कि पुदुचेरी में कुल 1 लोकसभा सीट हैं, जो बीजेपी के पाले में जाती नजर आ रही है।
 

पार्टी नाम संभावित सीट
कांग्रेस  00
BJP 01

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत