1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "... तो वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं", किस पर भड़के ओवैसी, जानिए क्यों ऐसा कहा?

"... तो वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं", किस पर भड़के ओवैसी, जानिए क्यों ऐसा कहा?

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 20, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 06:16 pm IST

AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि एक दिन ऐसा आएगा जब हिजाब पहनी महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा सपना देखने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : ANI

नई दिल्ली:  एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही पूरे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। उनकी पार्टी ने एक बार फिर वहां पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के नगर निकाय और महानगरपालिका चुनावों में भी पार्टी के प्रदर्शन से उनका हौसला बुलंद है। उन्होंने एक बार फिर हिजाब पहनी महिला को देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने का बयान दिया और कहा कि हमें ऐसे सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता। अगर किसी को दिक्कत तो ऐसे लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

ओवैसी ने क्या कहा?

ओवैसी से जब महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के प्रचार के दौरान दिए गए उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "क्या यह कहना अपराध है कि मैं एक हिजाब पहनी हुई महिला को देश का प्रधानमंत्री बनते देखने का सपना देखता हूं? क्या हम सपना नहीं देख सकते, क्या हम अपना सपना पूरा नहीं कर सकते? क्या भारत का संविधान हमें ऐसा सपना देखने से रोकता है? अगर किसी को इससे कोई दिक्कत है, तो वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।"

दरअसल, बिहार में ज्वैलरी शॉप पर बुर्का या हिजाब पर बैने लगाने के फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया था। उन्होंने महाराष्ट्र को सोलापुर में एक जनसभा में कहा था कि भविष्य में एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले भारत का संविधान बेहतर है। यहां किसी को भी प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। एक दिन ऐसा आएगा जब हिजाब पहनने वाली महिला देश का नेतृत्व करेगी।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों पर क्या बोले ओवैसी?

वहीं महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने 125 सीटें जीती हैं। 1 महीना पहले हमने करीब 75 सीटें जीती थीं। जब आप जनता का दिल जीतते हैं, तभी आपकी जीत होती है। अगर आप जीत नहीं पाते हैं, तो यह साफ है कि संबंधित पार्टी की तरफ से कुछ कमियां हो सकती हैं। हम सालों से ज़मीन पर काम कर रहे हैं।"

घुसपैठियों पर आज पीएम मोदी के बयान पर वैसी ने कहा, "बीजेपी पिछले 11 सालों से सत्ता में है, लेकिन वे भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग नहीं कर पा रहे हैं। बांग्लादेश में अस्थिरता हमारे लिए अच्छी नहीं है। ट्रम्प के प्रतिनिधि कहते हैं कि मोदी जी ने फोन नहीं किया, इसलिए ट्रेड डील नहीं हुई। हम चीन से भारत में इन्वेस्ट करने के लिए कह रहे हैं। इन सब बातों का जवाब कौन देगा?" जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव लड़ेगी, तो AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अपने पार्टी नेताओं से बात करने के बाद, हम सही समय पर सही फैसला लेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत