1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Tiranga Rally : तिरंगा रैली को लेकर सियासत हुई तेज, बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

Tiranga Rally : तिरंगा रैली को लेकर सियासत हुई तेज, बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

 Reported By: Anand Prakash Pandey Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 03, 2022 01:53 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 02:47 pm IST

Tiranga Rally : वहीं बीजेपी ने तिरंगा यात्रा से विपक्ष की दूरी को लेकर निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।

Tiranga Rally- India TV Hindi
Tiranga Rally Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बनाया गया- अधीर रंजन
  • राहुल गांधी को देश से नहीं सिर्फ अपने वोट बैंक से प्यार-मनोज तिवारी

Tiranga Rally :  दिल्ली में सांसदों की तिरंगा यात्रा पर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद इस यात्रा में शामिल नहीं हुए.। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस यात्रा में हिस्सा नहीं लिया। इन लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने की बजाय अपनी डीपी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाई। जिसमें वो हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। 

विपक्ष का कोई भी सांसद तिरंगा यात्रा में नहीं हुआ शामिल

वहीं बीजेपी ने तिरंगा यात्रा से विपक्ष की दूरी को लेकर निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया गया था और इसमें हिस्सा लेने के लिए देश के सभी सांसदों को आने का निमंत्रण भेजा गया था लेकिन विपक्ष का कोई भी सांसद इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ। 

राहुल गांधी को देश से नहीं, सिर्फ अपने वोट बैंक से प्यार-मनोज तिवारी

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा-'हम भारत की आज़ादी के 75 साल मना रहे हैं और इस संदर्भ में हर घर में तिरंगा फहराना हमारा उद्देश्य है। तिरंगा रैली में हमने सभी को बुलाया था लेकिन फिर भी विपक्ष नहीं आया तो हम कुछ नहीं कह सकते। हम इसमें राजनीति नहीं करना चाहते। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल यात्रा में शामिल होते तो उनका कद बढ़ जाता है लेकिन उनका शामिल नहीं होता बताता है कि उन्हें देश से नहीं सिर्फ अपने वोट बैंक से प्यार है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रविकिशन ने विपक्षी सांसदों के तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं होने पर सवाल उठाया। रवि किशन ने कहा कि विपक्ष अभी तक तुष्टिकरण की राजनीति को नहीं छोड़ रहा है।

सरकारी कार्यक्रम को अगर राजनीतिक कार्यक्रम बनाया-अधीर रंजन

वहीं कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम बीजेपी के सरकारी कार्यक्रम को अगर राजनीतिक कार्यक्रम बनाया जाएगा तो हम उसमें शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा-'आज़ादी की जंग के समय जो अखबार निकला था उसके ख़िलाफ़ आज घिनौनी साजिश हो रही है। हम अपना कार्यक्रम करेंगे, हम भाजपा के पॉलिटिकल एजेंडा में कैसे शामिल हों? सरकारी कार्यक्रम को अगर राजनीतिक कार्यक्रम बनाया जाए उसमें हम शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगाई 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा लिए तस्वीर डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) के तौर पर लगाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथ में तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगाने के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।’’ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इसी तस्वीर की डीपी लगाई और कहा, ‘‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।’’ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी डीपी के तौर पर यही तस्वीर लगाई गई है।

RSS ने 52 सालों तक हेडक्वार्टर में झंडा नहीं फहराया-जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इसी तस्वीर को बतौर डीपी लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘'वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था ‘एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए।’ देशवासियों ने ऐसा ही किया।’’ उन्होंने कहा, ‘हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की तस्वीर डीपी के तौर पर लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?’

इनपुट-पवन नारा, एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत