1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मैं ओडिशा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं, बीजेपी से की है सिफारिश', धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान

'मैं ओडिशा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं, बीजेपी से की है सिफारिश', धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 06, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 06:37 pm IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा से सिफारिश करते हुए कहा है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में ओडिशा से लड़ने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन को हमें चुनौती की तरह लेना चाहिए।

union minister dharmendra pradhan said have requested to bjp to give me a chance for loksabha electi- India TV Hindi
धर्मेंद्र प्रधान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? Image Source : PTI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सत्ताधारी दल और विपक्षी पार्टियां अपनी-अपनी गुणा-गणित लगाने में जुट चुकी हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी से एक सिफारिश की है। धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मैंने भारतीय जनता पार्टी से मुझे एक मौका देने का अनुरोध किया है। मैं लोकसभा चुनाव 2024 में ओडिशा से लड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'मैं विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन को एक चुनौती मानता हूं। भाजपा और एनडीए इस चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। भाजपा का एजेंडा यह सुनिश्चित करना है कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल में देश की सेवा करें।' महिला आरक्षण बिल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने हमारी माताओं, बहनों को राजनीतिक अधिकार देकर एक मिसाल कायम की है।

Related Stories

विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के तालचेर के रहने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री फिलहाल मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। साल 200 से 2004 तक विधानसभा और 2004 से 2009 के बीच वे लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। वहीं पहली बार साल 2012 में उन्होंने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद चुना गया था। गौरतलब है कि इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। साल के अंत तक तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुना होगा। भाजपा का दावा है कि इस बार पांचों राज्यों में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। 

किस राज्य में किसकी सरकार

बता दें कि फिलहाल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है। हालांकि मध्य प्रदेश में पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ही जीत मिली थी। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों द्वारा पार्टी छोड़े जाने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। वहीं तेलंगाना में केसीआर और भारत राष्ट्र समिति की गठबंधन की सरकार है। धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के ईडी के दुरुपयोग वाले आरोप पर कहा कि जो लोग गड़बड़ करेंगे उनपर ईडी कार्रवाई करेगी। दरअसल दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह जेल में है। इस कारण खूब राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत