1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: 'जो करेगा जाति की बात, उसको कस के मारूंगा लात', गोवा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

VIDEO: 'जो करेगा जाति की बात, उसको कस के मारूंगा लात', गोवा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 12, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 06:10 pm IST

नितिन गडकरी ने गोवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो करेगा जात की बात उसको कस के मारूंगा लात। मैं जात पात मानता नहीं हूं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी Image Source : INDIA TV

पणजीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जातिवाद और छुआछूत पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि 'जो करेगा जाति की बात, उसको कस के मारूंगा लात'। गोवा के तलेगांवो में बीजेपी गोवा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में जातिवाद का काफी झगड़ा है। गडकरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति से बड़ा नहीं है, गुणो से बड़ा है। इस समाज में छुआछूत, अस्पृश्यता, जातिवाद समाप्त होना चाहिए।

गडकरी ने दिया अपने संसदीय क्षेत्र का उदाहरण

गडकरी ने कहा कि उनके मतदार संघ में 22 लाख मतदाता है। गोवा की जनसंख्या से दोगुने 40% मुस्लिम और दलित हैं। कांग्रेस की जीत वाला मतदार संघ है। इस क्षेत्र के आगे के पांच और पीछे के पांच में से अकेले चुन के आये हैं ,लेकिन उन्होंने लोगों को कहा है कि वो जाति-पात मानते नहीं हैं। 

नितिन गडकरी ने मुसलमानों से कही थी ये बात

नितिन गडकरी ने कहा कि जो करेगा जात की बात उसको कस के मारूंगा लात। मैं जात पात मानता नहीं हूं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। एक बार मुसलमान के कार्यक्रम में गया। दस हजार मुसलमान वहां पर थे। इस बार मुस्लिम वोट मुझे  ज्यादा मिले हैं। पिछली बार कम मिले थे, किसी कारणवश उन्होंने मुझे वोट नहीं दिया था।

नितिन गडकरी ने की आडवाणी की तारीफ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि मत देने से पहले याद रखना, मैं पूरे चड्डी वाला हूं। आरएसएस वाला हूं। बाद में पछताओगे, पछताने से पहले पहले सोच लेना। वोट देना है तो दो नहीं देना तो मत दो। जो मत नही देगा उसका भी काम करूंगा। जो नहीं देगा, उसका भी काम करूंगा। हमारी पार्टी में जो संस्कार हैं, कोई शॉर्टकट नहीं है। आडवाणी जी ने कहा था पार्टी इज विथ डिफरेंस। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत