1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Smriti Irani: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर हमलावर हुईं स्मृति ईरानी, राहुल गांधी पर दागा ये सवाल

Smriti Irani: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर हमलावर हुईं स्मृति ईरानी, राहुल गांधी पर दागा ये सवाल

 Published : Sep 10, 2022 07:49 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 07:49 pm IST

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज कांग्रेस पर हमलावर हुईं। ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर जमकर वार किए।

Union Minister Smriti Irani attacks Rahul Gandhi for Bharat Jodo Yatra- India TV Hindi
Union Minister Smriti Irani attacks Rahul Gandhi for Bharat Jodo Yatra Image Source : PTI

Highlights

  • राहुल गांधी पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर किए वार
  • भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया- स्मृति ईरानी
  • स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया 'राजद्रोह' का आरोप

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज कांग्रेस पर हमलावर हुईं। ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर जमकर वार किए। स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि भारत की एकता को किसने नुकसान पहुंचाया कि विपक्षी दल को इस तरह का अभियान शुरू करना पड़ा। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बिना नाम लिए ईरानी ने कथित तौर पर ‘भारत विरोधी नारेबाजी’ करने वाले लोगों को अपने साथ जोड़ने को लेकर भी राहुल की आलोचना की। 

"भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया"

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा में कहा, ‘‘राहुल गांधी भारत को एकजुट करने की यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया। आप एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी का सदस्य बनाते हैं, जिसने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह’ का नारा लगाया था।’’ उन्होंने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन स्पंदन कार्यक्रम में यह कहा। 

स्मृति ने राहुल पर लगाया 'राजद्रोह' का आरोप
स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में राहुल द्वारा की गई उस टिप्पणी पर हैरानगी जताई, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि लड़ाई अब पूरी राज्य व्यवस्था के खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया था, ‘‘भाजपा ने सरकारी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। आज हालात यह है कि हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे, बल्कि पूरी राज्य व्यवस्था से लड़ रहे हैं।’’ उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा सदस्य ईरानी ने कहा, ‘‘पूरी गंभीरता के साथ मैं यह राजद्रोह का आरोप लगा रही हूं। मैं राहुल गांधी के इस बयान से हैरान हूं कि वह पूरी राज्य व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं। आपने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। मैं आपकी सत्ता की भूख से हैरान हूं।’’ 

"कांग्रेस शासन में आतंकवादी की कब्र का सौंदर्यीकरण"
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के शासन के दौरान मुंबई में एक आतंकवादी की कब्र का संगमरमर से सौंदर्यीकरण किया गया, जबकि वह हमलावर करीब 250 लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार था। ईरानी ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र कोविड-19 महामारी का मुकाबला कर रहा था और स्वदेशी टीका विकसित किया गया, उस वक्त कांग्रेस ने लोगों से ये टीके नहीं लगवाने की सलाह देते हुए झूठ फैलाया। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रा सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अनावरण किया जाना कांग्रेस को पसंद नहीं आया, क्योंकि पार्टी ने इस कदम का समर्थन करते हुए कोई बयान नहीं जारी किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत