1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस छोड़ी, बीजेपी में हुए शामिल

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस छोड़ी, बीजेपी में हुए शामिल

 Published : Feb 14, 2024 01:45 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 02:57 pm IST

लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Vibhakar shashtri, Grand son lal bahadur shashtri- India TV Hindi
विभाकर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री के पोते Image Source : FILE

लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस छोड़ दी है और उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। विभाकर शास्त्री ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया और आज ही भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में विभाकर शास्त्री ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 

'जय जवान, जय किसान' के दृष्टिकोण को मजबूत करूंगा

विभाकर शास्त्री ने बीजेपी ज्वाइन करने के मौके पर कहा-'मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर पाऊंगा'।

 INDIA गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं 

उन्होंने कहा,"मैं मेरे लिए बीजेपी के दरवाजे खोलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, नड्डा जी, अमित शाह जी, सीएम योगी आदित्यनाथ जी और ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मुझे अपने दादा लाल बहादुर शास्त्री जी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।" मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा... INDIA गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य मोदी जी को हटाना है... राहुल जी को बताना चाहिए कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है...''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत