1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वायनाड उपचुनाव: प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहीं प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा का सामने आया पहला रिएक्शन

वायनाड उपचुनाव: प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहीं प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा का सामने आया पहला रिएक्शन

 Reported By: Saurav Sharma Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 23, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 02:12 pm IST

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को जीत की तरफ बढ़ते हुए देखकर वह बहुत खुश हैं।

Robert Vadra - India TV Hindi
रॉबर्ट वाड्रा का ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की Image Source : INDIA TV

वायनाड: केरल की वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी बंपर मार्जिन से आगे चल रही हैं। वह अपने निकटतम कैंडिडेट से 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी की जीत तय मानी जा रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है और प्रियंका की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि वायनाड की जनता ने प्रियंका को भारी बहुमत से जिताने का इरादा किया है। मैं प्रियंका की रिकॉर्ड जीत से बहुत खुश होऊंगा। वह एक निडर राजनेता हैं। वह किसी भी समय लोगों की मुश्किलों में शामिल होती हैं। उन्होंने हमेशा सभी के लिए प्रचार किया है। अपनी मां, भाई और नेता के लिए उन्होंने प्रचार किया। मैं इसलिए खुश था क्योंकि इस बार उन्होंने अपने लिए प्रचार किया। वह वायनाड के हर कोने में लोगों तक पहुंची हैं। मुझे भरोसा है कि वह लोगों से किए वादे पूरा करेंगी।'

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'जब वह सांसद के रूप में संसद में होंगी तो वह लोगों के मुद्दों को बुलंद करेंगी। 

कांग्रेस में कौन बनेगा नेता? इस सवाल के जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जो जनता और कांग्रेस पार्टी चाहेगी, आगे वही होगा। मेरा परिवार जनता के लिए संसद में है। एक सांसद के रूप में वहां प्रियंका भी होंगी, उसमें महिलाओं समेत तमाम जनता के मुद्दों पर बात होगी। 

महाराष्ट्र में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर रॉबर्ट ने कहा कि अलायंस को जमीन पर जाकर लोगों से मिलना चाहिए और उनकी समस्या समझनी चाहिए जिससे ये समझ में आए कि पार्टी को कैसे महाराष्ट्र में दोबारा जीवित कर सकते हैं। रॉबर्ट ने कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और जनता ने जिस सरकार को चुना है, उसे चलने देना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत