1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी का कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करते हुए सामने आया VIDEO, यहां देखें

वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी का कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करते हुए सामने आया VIDEO, यहां देखें

 Reported By: Vijai Laxmi, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 23, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 05:12 pm IST

प्रियंका गांधी ने वायनाड में नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करते हुए दिखाई दे रही हैं।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी ने नामांकन दाखिल किया Image Source : VIDEO SCREENGRAB

वायनाड: प्रियंका गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी। इसीलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

चुनावी पारी का हुआ आगाज 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर अपनी चुनावी पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है। वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं। 

उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं, उसके बाद से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सहयोगियों के लिए प्रचार किया है।

बीजेपी की नाव्या हरिदास से है प्रियंका का मुकाबला 

प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, ऐसे में बीजेपी ने उनका मुकाबला करने के लिए नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। वहीं वाम गठबंधन एलडीएफ के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी हैं। बता दें कि राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है।

कौन हैं नव्या हरिदास?

39 वर्षीय नव्या हरिदास कोझिकोड नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। वह 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में कोझीकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार थीं, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार अहमद देवरकोविल से हार गईं। नव्या हरिदास युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, ऐसे में वायनाड में प्रियंका गांधी की राह एकदम आसान नहीं होगी। बल्कि हरिदास उनके लिए एक चुनौती साबित हो सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत