1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस सांसद ने की दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की बात, मल्लिकार्जुन खरगे को देनी पड़ी सफाई

कांग्रेस सांसद ने की दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की बात, मल्लिकार्जुन खरगे को देनी पड़ी सफाई

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 02, 2024 03:34 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 06:02 pm IST

कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दक्षिण भारतीय राज्यों को अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी राज्यों से एकत्र धन उत्तर भारतीय राज्यों को दिया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हम एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर होंगे।

अलग देश की मांग पर भड़के खरगे।- India TV Hindi
अलग देश की मांग पर भड़के खरगे। Image Source : PTI/ANI

केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट पर विपक्षी दलों ने खासी नाराजगी जताई है। सभी ने कहा है कि बजट में आम लोगों को राहत देने वाला कुछ भी नहीं है। हालांकि, कर्नाटक कांग्रेस के नेता और लोकसभा सांसद डीके सुरेश विरोध करते हुए इतना आगे बढ़ गए कि उन्होंने दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाने की बात तक कह दी है। बता दें कि डीके सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई हैं। अब उनके इस बयान पर भारी बवाल देखनो को मिल रहा है। 

क्या बोले थे डीके सुरेश?

अंतरिम बजट पर बेंगलुरु से कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा था कि यह चुनावी बजट है। योजनाओं के कुछ संस्कृत नाम और हिंदी नाम पेश किए हैं। केंद्र दक्षिण भारतीय राज्यों को जीएसटी और प्रत्यक्ष करों का हिस्सा नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारतीय राज्यों को अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी राज्यों से एकत्र धन उत्तर भारतीय राज्यों को दिया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हम एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर होंगे। केंद्र को हमसे 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हो रहे हैं और बदले में हमें जो मिल रहा है वह नगण्य है। हमें इस पर सवाल उठाना होगा। अगर इसे ठीक नहीं किया गया, तो सभी दक्षिणी राज्यों को एक अलग राष्ट्र की मांग के लिए अपनी आवाज उठानी होगी।

क्या बोले खरगे?

डीके सुरेश द्वारा अलग देश की मांग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को राज्यसभा में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे - चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कहेंगे कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे।

माफी मांगे सोनिया गांधी- भाजपा

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- "मैं सोनिया गांधी से माफी और कार्रवाई की मांग करता हूं। यह एक सांसद के रूप में उनकी शपथ का उल्लंघन है। मैं आग्रह करता हूं कि मामला आचार समिति को भेजा जाए। कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए, अगर वे नहीं मानेंगे तो देश मान लेगा कि आप भी देश के 'टुकड़े-टुकड़े' में शामिल हैं।"

ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में ऐसा क्या बोला कि हंसने लगे पीएम मोदी, Video शेयर कर कांग्रेस को ट्रोल करने लगी बीजेपी

ये भी पढ़ें- 'दैवीय शक्ति का प्रतीक हैं PM मोदी', कांग्रेस नेता ने क्यों कही ऐसी बात? खुद दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत