1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "आज मौसम खराब है और मेरे मुख्यमंत्री जयपुर पहुंच गए हैं", दिल्ली पहुंचकर बोले डीके शिवकुमार

"आज मौसम खराब है और मेरे मुख्यमंत्री जयपुर पहुंच गए हैं", दिल्ली पहुंचकर बोले डीके शिवकुमार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 29, 2026 12:03 am IST,  Updated : May 29, 2026 01:21 am IST

कर्नाटक की सियासत में आज दिनभर गहमागहमी रही। सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया और अब डीके शिवकुमार के सीएम बनने की पूरी संभावना है। आज दोनों नेता दिल्ली के लिए निकले, लेकिन सिद्धारमैया जयपुर पहुंच गए।

डीके शिवकुमार पहुंचे दिल्ली- India TV Hindi
डीके शिवकुमार पहुंचे दिल्ली Image Source : PTI

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज मौसम खराब है। मेरे मुख्यमंत्री जयपुर पहुंच गए हैं। बहुत ज्यादा अशांति है।" बता दें कि सिद्धारमैया ने आज राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब डीके शिवकुमार के सीएम बनने की पूरी संभावना है। दोनों नेताओं को आज दिल्ली पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से सिद्धारमैया जयपुर पहुंच गए और उसके बाद डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए।

सिद्धारमैया ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बता दें कि सिद्धारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्रियों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी। पद छोड़ने के बावजूद, सिद्धारमैया यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित दिख रहे हैं कि उनका जाना राजनीतिक रूप से चुपचाप न हो। उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्यसभा के लिए नामांकन करने और पार्टी में बड़ा दायित्व संभालने की सलाह दी थी, लेकिन सिद्धारमैया ने इसे स्वीकार नहीं किया है।


सिद्धारमैया ने राज्यापल के विशेष सचिव को सौंपा इस्तीफा

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा नहीं लिया था क्योंकि वे आज राज्य से बाहर थे। हालांकि देर शाम वो लौट आए थे। सिद्धारमैया ने लोकभवन में राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफा सौंपा था और उसके बाद उन्होंने प्रेस से बात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री और संभावित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कैबिनेट के अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे।

आखिर खत्म हुआ कर्नाटक का सियासी दंगल

प्रेस कांफ्रेंस के बाद सिद्धारमैया ने ट्विवर पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई महीने से सियासी संग्राम चल रहा था, जिसके बाद सिद्धारमेया ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने से पहले कई बार सिद्धारमेया और डीके शिवकुमार के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सुलह कराई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत