1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनाव का सबसे तेज और सटीक रिजल्ट कहां देखें

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनाव का सबसे तेज और सटीक रिजल्ट कहां देखें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 03, 2026 04:53 pm IST,  Updated : May 03, 2026 05:38 pm IST

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट की कवरेज इंडिया टीवी के सभी प्लेटफॉर्म पर सुबह छह बजे शुरू होगी। 8 बजे से रुझान आने शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो सकती है।

Voting- India TV Hindi
पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत पांच प्रदेशों में हुए चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। इन सभी प्रदेशों के चुनाव के नतीजे आप सबसे पहले इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। इंडिया टीवी न्यूज चैनल के अलावा यूट्यूब, हिंदी और अंग्रेजी वेबसाइट में भी सुबह छह बजे से सभी पांच प्रदेशों के चुनाव रिजल्ट की कवरेज शुरू होगी। 

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, 23 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग हुई थी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर भी मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग हुई। अब सभी के नतीजों का ऐलान 4 मई को होने जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने अमान्य करार दिया था, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इसके वीडियो भी सामने आए थे। इस सीट के सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को इस सीट का नतीजा सामने आएगा। बंगाल की बाकी 293 सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

यहां देख सकते हैं सबसे तेज और सटीक नतीजे

टीवी पर- इंडिया टीवी चैनल

यूट्यूब पर- इंडिया टीवी 
हिंदी वेबसाइट
अंग्रेजी वेबसाइट

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का लाइव ब्लॉग यहां पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों का लाइव ब्लॉग यहां पढ़ें

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

केरलः MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में LDF को 60 से 65 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि UDF को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर BJP गठबंधन को 3 से 5 सीटें और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

तमिलनाडु: MATERIZE एग्जिट पोल के मुताबिक 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में DMK+ गठबंधन को 40.3% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं NDA को 37.1% वोट, TVK को 17.5% वोट और अन्य दलों को 5.1% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

असम: MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार असम में बीजेपी 126 में से 85 से 95 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को 25-32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को 6-12 सीटों पर जीत मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल: MATRIZE एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर BJP को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि TMC+ को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत