1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Modi Cabinet 3.O: मोदी सरकार में आखिर किस मंत्री को मिली खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी? यहां जानें

Modi Cabinet 3.O: मोदी सरकार में आखिर किस मंत्री को मिली खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी? यहां जानें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 08:14 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 08:37 pm IST

आज यानी 10 जून 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए अलग-अलग मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस कार्यकाल के लिए खेल मंत्री की जिम्मेदारी किस मंत्री को मिली है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : INDIA TV

9 जून 2024 की शाम को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लिया है। इस दौरान उनके अलावा 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ कार्यक्रम के खत्म होने के बाद से ही लोगों को इस बात का इंतजार था कि किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी। आज यानी सोमवार 10 मई को मोदी सरकार ने इस इंतजार को भी खत्म कर दिया और लिस्ट जारी करते हुए साफ कर दिया की किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया गया है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मोदी कैबिनेट 3.O में किस मंत्री को खेल मंत्रालय दिया गया है।

कौन संभालेगा खेल मंत्रालय?

इससे पीछले कार्यकाल यानी मोदी 2.O के दौरान अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस बार भी वो चुनाव में खड़े हुए और चुनाव जीते मगर इस बार उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया। तो अब सवाल यह है कि खेल मंत्रालय किस मंत्री को दिया जाएगा। तो आपको बता दें कि डॉ. मनसुख मंडाविया इस कार्यकाल में खेल मंत्रालय संभालेंगे। पिछले कार्यकाल में डॉ. मनसुख मंडाविया के पास स्वास्थ्य मंत्रालय था मगर इस बार उन्हें खेल मंत्रालय दिया गया है।

पहली बार कब बने थे मंत्री?

आपको बता दें कि साल 2016 में डॉ. मनसुख मंडाविया पहली बार भारत सरकार के राज्य मंत्री बने थे। 5 जुलाई 2016 में डॉ. मनसुख मंडाविया को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद मार्च 2018 में राज्सभा में सांसद चुने गए और दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुने गए। इसके बाद मई 2019 में उन्हें रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री के साथ बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।

ये भी पढ़ें-

मोदी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला? देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Cabinet List: गृह, रक्षा, रेलवे और कृषि? मोदी कैबिनेट में किसे मिले ये बड़े मंत्रालय?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत