1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी की सांसदी खतरे में, छिन जाएगी लोकसभा की सदस्यता? BJP नेता ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जानें पूरा मामला

प्रियंका गांधी की सांसदी खतरे में, छिन जाएगी लोकसभा की सदस्यता? BJP नेता ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जानें पूरा मामला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 21, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Dec 21, 2024 12:21 pm IST

वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देते हुए बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी Image Source : FILE

कोच्चि: वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट पर उनकी जीत को चुनौती देते हुए बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

अहम जानकारियां छिपाने का आरोप

नव्या हरिदास ने वायनाड से BJP के टिकट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वो प्रियंका गांधी से 5,12,399 वोटों से हार गई थीं। वे CPI के सत्यन मोकेरी के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। केरल हाईकोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में, हरिदास ने तर्क दिया है कि गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय, उनके और उनके परिवार के स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपा दी थी।

मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप

हरिदास के अनुसार, प्रिंयका गांधी ने मतदाताओं की पसंद को प्रभावित करने के इरादे से मतदाताओं को गुमराह किया, गलत जानकारी दी और अंधेरे में रखा। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कई मौकों पर मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाला और कानून का उल्लंघन किया।

 कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति 

बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि कुल अचल संपत्ति 13.89 करोड़ रुपये की है। वहीं प्रियंका ने बताया था कि उनके पति रॉबर्ड वाड्रा के पास कुल 37.91 करोड़ रुपये की चल संपति है। इस चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रियंका गांधी पर करीब 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत