1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Aap Ki Adalat: वोट के लिए जिहाद करेंगे तो जन्नत नहीं, जहन्नुम मिलेगा; आप की अदालत में बोले योगी आदित्यनाथ

Aap Ki Adalat: वोट के लिए जिहाद करेंगे तो जन्नत नहीं, जहन्नुम मिलेगा; आप की अदालत में बोले योगी आदित्यनाथ

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 11, 2024 07:52 pm IST,  Updated : May 11, 2024 11:50 pm IST

Aap Ki Adalat: योगी आदित्यनाथ ने आप की अदलात में कहा कि वोट जिहाद करने वालों को जन्नत नहीं जहन्नुम मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कयामत के दिन तक गजवा-ए-हिंद नहीं होने वाला है. भारत, भारत ही रहेगा।

Aap Ki Adalat- India TV Hindi
आप की अदालत Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के लोकप्रिय टीवी शो आप की अदालत में रजत शर्मा के मेहमान बने। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने कई विपक्षी नेताओं के बयान और आरोपों पर भी जवाब दिया। इस बीच उन्होंने कई नेताओं पर पलटवार भी किया। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी ने वोट जिहाद का आह्वान किया था। इस पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया "वोट के लिए जिहाद करेंगे, तो जन्नत नहीं मिलेगी, जहन्नुम मिलेगा।"

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अपने पहले टीवी इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। इस नारे के अनुसार  भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन इस लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखता है। योगी आदित्यनाथ ने ''अब की पार, 400 पार'' नारे पर कहा कि उनकी पार्टी की अगुआई वाला गठबंधन आसानी से 400 सीटें जीत रहा है। सीटों की संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। 

राहुल पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को 'एक्सीडेंटल हिंदू' बताते हुए कहा, नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया जाएगा. यह किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनेगा, बल्कि पड़ोसी देशों से आए हिंदू, बौद्ध, सिख, ईसाई, पारसियों को नागरिकता देगा। यूसीसी और जनसंख्या नियंत्रण पर यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। "उसके बाद जनसंख्या नियंत्रण भी इसके दायरे में आ जाएगा। भाजपा के घोषणापत्र में यूसीसी का वादा किया गया है। कुछ इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा गजवा-ए-हिंद के बारे में बोलने पर योगी ने कहा, ''कयामत के दिन तक गजवा-ए-हिंद नहीं होने वाला है. भारत, भारत ही रहेगा।”

यूपी में एक सीट नहीं जीतेगा विपक्षी गठबंधन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन कोई सीट नहीं जीत पाएगा। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। यहां बीजेपी के साथ अपना दल, आरएलडी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी हैं। बीजेपी खुद 75 और उसके सहयोगी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

"रिश्ते में हम पाकिस्तान के बाप लगते हैं", ये क्या कह गए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

Lok Sabba Electionss 2024: दूरियां अब नजदीकियां बन गईं! चिराग पासवान के लिए वोट मांगने पहुंचे नीतीश, जानिए क्या-क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत