1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुन्नाभाई MBBS के 'संजय दत्त' बनने की कोशिश करते 10 गिरफ्तार

मुन्नाभाई MBBS के 'संजय दत्त' बनने की कोशिश करते 10 गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 10:31 pm IST

पुलिस के अनुसार परीक्षा कक्ष में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को छात्रों पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने जांच की जिसमें इन छात्रों के जूतों और कानों में छोटे ‘ब्लूटूथ’ उपकरण मिले।

10 mbbs students arrested for cheating in exam agra news । मुन्नाभाई MBBS के 'संजय दत्त' बनने की कोश- India TV Hindi
10 mbbs students arrested for cheating in exam agra news । मुन्नाभाई MBBS के 'संजय दत्त' बनने की कोशिश करते 10 गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

आगरा. आगरा में एमबीबीएस के 10 छात्रों को परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करते हुए पकड़ा गया है। इस संबंध में थाना न्यू आगरा के इंसपेक्टर एस के उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने छात्रों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है और बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार इन छात्रों के कानों और जूतों में ‘ब्लूटूथ’ उपकरण लग हुए थे। आगरा के डॉ.आंबेडकर विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी विभाग में मंगलवार को एक निजी मेडिकल कालेज की एमबीबीएस फाइनल की परीक्षाएं हो रही थीं।

पुलिस के अनुसार परीक्षा कक्ष में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को छात्रों पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने जांच की जिसमें इन छात्रों के जूतों और कानों में छोटे ‘ब्लूटूथ’ उपकरण मिले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता लगा कि छात्र परीक्षा कक्ष से ‘ब्लूटूथ’ के माध्यम से प्रश्न बता रहे थे और बाहर से उन्हें उत्तर बताया जा रहा था। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं और उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत