1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखीमपुर खीरी में ट्रक से टकरायी टाटा मैजिक वैन, 13 की मौत, चार घायल

लखीमपुर खीरी में ट्रक से टकरायी टाटा मैजिक वैन, 13 की मौत, चार घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2018 11:47 am IST,  Updated : Apr 28, 2018 11:48 am IST

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक बहुत तेज वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से वैन की सड़क किनारे खडे़ ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।

13 killed as van rams truck in Uttar Pradesh's Lakhimpur Kheri- India TV Hindi
लखीमपुर खीरी में ट्रक से टकरायी टाटा मैजिक वैन, 13 की मौत, चार घायल  

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगावां थानाक्षेत्र में आज तड़के एक टाटा मैजिक वैन सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा टकरायी। इस हादसे में वैन में सवार 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह घटना पसगांवा थानाक्षेत्र के तहत आने वाले उछौलिया में एक ढाबे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर घटी।

उन्होंने बताया कि हादसे में वैन चालक अनूप अवस्थी (25) और हेल्पर किशन (23) सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार वैन में 17 लोग सवार थे। घायलों को शाहजहांपुर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक बहुत तेज वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से वैन की सड़क किनारे खडे़ ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत