1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रयागराज में कोविड-19 के 194 नये मरीज सामने आए, एक और की मौत

प्रयागराज में कोविड-19 के 194 नये मरीज सामने आए, एक और की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 10:50 pm IST

जिले में बृहस्पतिवार को 194 और व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 21,978 तक पहुंच गई।

194 fresh COVID-19 cases take Prayagraj's tally to 21,978; death toll 290- India TV Hindi
194 fresh COVID-19 cases take Prayagraj's tally to 21,978; death toll 290 Image Source : PTI

प्रयागराज: जिले में बृहस्पतिवार को 194 और व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 21,978 तक पहुंच गई। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस बाजपेयी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिससे यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 290 हो गई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 24 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 5,082 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, 1,784 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 

डॉ. बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 123 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की जिन्हें मिलाकर प्रयागराज में अबतक कुल 14,822 संक्रमित गृह पृथकवास की अवधि पूरी कर चुके हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत