1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दर्दनाक: अलीगढ़ में 2 बसों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

दर्दनाक: अलीगढ़ में 2 बसों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 05:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार को हरियाणा रोडवेज की 2 बसों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं।

अलीगढ़ जिले में दो बसों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 25 घायल- India TV Hindi
अलीगढ़ जिले में दो बसों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 25 घायल Image Source : TWITTER

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को हरियाणा रोडवेज की दो बसों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को स्थिति से अवगत कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि लोढा पुलिस थाना क्षेत्र के करसुआ गांव के पास अपराह्न करीब 1 बजे एक बस का टायर अचानक फट जाने से वो अनियंत्रित होकर दूसरी बस से जा टकराई। अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय को मामले से अवगत कराया गया है।

सिहं ने संवाददाताओं से कहा, '' हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में करीब 25-30 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।'' उन्होंने कहा कि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ितों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत