1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: इंदिरापुरम में PG में रह रही 25 साल की युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में PG में रह रही 25 साल की युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2018 08:01 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 08:02 am IST

युवती की पहचान राजस्थान के कोटा जिले की रहने वाली प्रियंका वर्मा के तौर पर हुई है। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी...

representational image
 - India TV Hindi
representational image  

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम कॉलोनी के आम्रपाली गांव में पीजी (पेइंग गेस्ट) के तौर पर रह रही 25 साल की एक युवती ने आज कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े छह बजे पीजी में ही हुई।

इंदिरापुरम थाने के एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की का शव सीलिंग पंखे से झूलता पाया। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

गोवा के एक फ्लैट में बंद आठ लड़कियां पुलिस ने छुड़ाई, सभी की उम्र छह से 12 साल

सेना के कैप्टन पर शराब के नशे में महिला प्रोफेसर से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मलिक ने बताया कि युवती की पहचान राजस्थान के कोटा जिले की रहने वाली प्रियंका वर्मा के तौर पर हुई है। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है और उस शख्स को खोज रही है जिसे पीड़िता ने कथित आत्महत्या से कुछ देर पहले फोन किया था।

लड़की के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। वे कल सुबह यहां पहुंचेंगे। एसएचओ ने कहा कि माता-पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत