Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा के एक फ्लैट में बंद आठ लड़कियां पुलिस ने छुड़ाई, सभी की उम्र छह से 12 साल

गोवा के एक फ्लैट में बंद आठ लड़कियां पुलिस ने छुड़ाई, सभी की उम्र छह से 12 साल

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 16, 2018 11:28 pm IST, Updated : Apr 16, 2018 11:37 pm IST

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला उन्हें पाइप से पीटती थी और छोटी - छोटी बातों पर एक गर्म चाकू से उनके हाथों और पैरों को दाग देती थी।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

पणजी: एक चौंकाने वाली घटना में गोवा के वास्को सिटी के एक फ्लैट में कम से कम आठ लड़कियां बंद पाई गईं , जहां उन्हें कथित तौर पर गर्म चाकू से दागने के साथ - साथ कई अन्य यातनाएं दी जा रही थीं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। वास्को पुलिस थाने के इंस्पेक्टर नोलास्को रापोसो ने बताया कि छह से 12 साल की उम्र की इन लड़कियों को 65 साल की एक महिला कथित तौर पर पाइप से भी पीटती थी। इस महिला का दावा है कि उसने इन लड़कियों को गोद लिया है। पुलिस ने शहर के बाइना इलाके में स्थित फ्लैट से इन लड़कियों को कल एक एनजीओ की मदद से छुड़ाया और वीनस हबीब नाम की महिला को गिरफ्तार किया। रापोसो ने कहा कि लड़कियों की मुश्किल तब खत्म हुई जब कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को चर्च सर्विस के दौरान एक लड़की के हाथ पर जख्म के निशान देखे। 

उन्होंने बताया कि लड़की ने स्थानीय लोगों को ढाए जा रहे जुल्म के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। रापोसो ने कहा , ‘‘ पुलिस ने हबीब के फ्लैट पर छापेमारी की और पाया कि सात और लड़कियां वहां बंद रखी गई हैं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला उन्हें पाइप से पीटती थी और छोटी - छोटी बातों पर एक गर्म चाकू से उनके हाथों और पैरों को दाग देती थी। ’’ उन्होंने बताया कि हबीब के खिलाफ आईपीसी और गोवा बाल कानून की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित लड़कियों को मर्सेस में गोवा सरकार की ओर से चलाए जा रहे आश्रय गृह ‘ अपना घर ’ में भेजा गया है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement