1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राजस्थान सरकार की शिकायत लेकर प्रियंका से मिलने लखनऊ पहुंचे 50 छात्र

राजस्थान सरकार की शिकायत लेकर प्रियंका से मिलने लखनऊ पहुंचे 50 छात्र

 Published : Jul 16, 2021 07:57 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 07:57 pm IST

राजस्थान से करीब 50 छात्र प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने लखनऊ पहुंचे हुए हैं। सभी का कहना है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में तो संविदा कर्मियों की नौकरी का विरोध करती हैं, कहती हैं ये छात्रों का अपमान है लेकिन अपने ही सरकार वाले राज्य में हमारी परेशनि पर अबतक कार्रवाई नहीं कि हैं।

50 Rajasthan students reach Lucknow to meet Priyanka to complain against Gehlot government- India TV Hindi
राजस्थान से करीब 50 छात्र प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने लखनऊ पहुंचे हुए हैं। Image Source : INDIA TV

लखनऊ: राजस्थान से करीब 50 छात्र प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने लखनऊ पहुंचे हुए हैं। सभी का कहना है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में तो संविदा कर्मियों की नौकरी का विरोध करती हैं, कहती हैं ये छात्रों का अपमान है लेकिन अपने ही सरकार वाले राज्य में हमारी परेशनि पर अबतक कार्रवाई नहीं कि हैं। वहां भी कंप्यूटर की नौकरी संविदा पर निकाली गई है। छात्र प्रियंका से मिलने लखनऊ पहुचे हैं, उन्हें आश्वासन मिला है कि प्रियंका से उनको समय मिलते ही मिलवाया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा लखनऊ पहुंची हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन होकर धरना दिया। 

प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह 'कौल हाउस' के लिए निकलीं। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका हवाई अड्डे से निकलकर आलमबाग, चारबाग और बापू भवन होते हुए अपने आवास 'कौल हाउस' पहुंचीं। उसके बाद उन्होंने हजरतगंज पहुंचकर जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। 

सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदेश सरकार की तानाशाही और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर सांकेतिक विरोध दर्ज करते हुए मौन धारण किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ प्रियंका ने मौन धारण कर धरना शुरू किया है। राज्य में जिस तरह का जंगलराज कायम है उससे लगता है कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है। 

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत