1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अंत्येष्टि स्थल पर खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 लोगों की मौत

अंत्येष्टि स्थल पर खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 07:06 pm IST

हरदोई में शुक्रवार की सुबह अंत्येष्टि स्थल पर खड़े लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर जाने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अंत्येष्टि स्थल पर...- India TV Hindi
अंत्येष्टि स्थल पर खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली

हरदोई (उप्र): जिले में शुक्रवार की सुबह अंत्येष्टि स्थल पर खड़े लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर जाने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रवल थाना क्षेत्र के जसमई मंसूरपुर में ग्राम प्रधान के पुत्र के दाह संस्कार के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने के कारण मरने वाले लोगों मनी अवस्थी (28), शिवम (25), रविंद्र (30), जिगनी (34), सियाराम (39) और फातमी (18) शामिल हैं जबकि मगन बिहारी (46) सहित चार लोग घायल हो गए।

पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत