1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 11:48 pm IST

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर 6 की साइड लाइन में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। 

Train fire- India TV Hindi
Train fire Image Source : PTI

आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर 6 की साइड लाइन में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में कोई जनहानि होने की खबर नहीं है। 

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर 6 की बराबर वाली लाइन पर 3 बोगियां खड़ी थीं, जबकि एक बोगी सिक यार्ड में खड़ी थी। जिनमें से एक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बोगी को चपेट में ले लिया। जब रेलवे स्टेशन पर मौजूद मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने आग की लपटें निकलती हुई देखी तो हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में रेल कर्मचारी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत