1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 07:45 pm IST

आगरा में ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गये। थाना मलपुरा निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर-ट्राली खाई...- India TV Hindi
ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से चार महिलाओं की मौत Image Source : TWITTER

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार गमी से लौटते समय ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गये। थाना मलपुरा निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

accident
Image Source : TWITTERट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से चार महिलाओं की मौत

उन्होंने कहा कि गांव जाजऊ के रहने वाले ग्रामीण सोमवार को दोपहर दो बजे बिचपुरी में रहने वाले किसी रिश्तेदार की गमी से ट्रैक्टर-ट्राली से लौट आ रहे थे। अधिकारी ने कहा कि आगरा-मथुरा रोड स्थित लैदर पार्क और महुअर रोड फतेहपुरसीकरी पर उनका ट्रैक्टर असंतुलित होकर खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गयी और 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गये।

accident
Image Source : TWITTERट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से चार महिलाओं की मौत

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। थाना मलपुरा निरीक्षक सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत