1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़े 8 वाहन, 2 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़े 8 वाहन, 2 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 11:48 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 11:48 am IST

सर्दियां शुरू होने के साथ ही नोएडा और आगरा को जोड़ने वाला यमुना एक्सप्रेस वे एक बार फिर घातक हो चला है।

Yamuna Expressway- India TV Hindi
Yamuna Expressway Image Source : FILE

सर्दियां शुरू होने के साथ ही नोएडा और आगरा को जोड़ने वाला यमुना एक्सप्रेस वे एक बार फिर घातक हो चला है। सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां घने कोहरे और धुंध के चलते एक के बाद एक 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह घने धुंध की वजह से यह हादसा हुआ।

हादसा हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के मिढावली के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि रास्तेे पर काफी धुंध थी। जिसके चलते तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियों को साफ नजर नहीं आया और एक के बाद एक 8 गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। हादसे के चलते कारों की धज्जियां उड़ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कृष्णा हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया है। क्रेन की सहायता से गाड़ियों को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत