1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे इकबाल और उसके पिता पर सरकारी जमीनों को कब्जाने का आरोप

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे इकबाल और उसके पिता पर सरकारी जमीनों को कब्जाने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 06:26 pm IST

समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे और कैरियर डेंटल कॉलेज के मालिक इक़बाल और उसके पिता पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इस संबंध में लखनऊ के मड़ियांव में इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने एफआईआर लिखायी है।

Action against Lucknow career dental college owner for occupying govt land- India TV Hindi
Action against Lucknow career dental college owner for occupying govt land Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे और कैरियर डेंटल कॉलेज के मालिक इक़बाल और उसके पिता पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इस संबंध में लखनऊ के मड़ियांव में इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने एफआईआर लिखायी है। कुछ ही दिन पहले अवैध जमीन पर कब्जा किया गया था जिसे जिला प्रशासन ने गिराया था। अजमत अली कैरियर डेंटल कॉलेज के मालिक है और 23 जून को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में प्रशासन ने बिल्डिंग गिरा दी थी। मड़ियांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि दोनों पर सरकारी जमीनों को कब्जाने का आरोप है। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मड़ियांव थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर में किशोरी से बलात्कार, विरोध करने पर पिटाई 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे पीटा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई। यादव के अनुसार, लड़की के मामा की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिन्होंने पीड़िता की कथित पिटाई की थी। 

एसएचओ ने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी किशोरी के घर में तब घुस गया, जब वह अपनी चचेरी बहन के साथ सो रही थी। इसमें आगे कहा गया है कि आरोपी पीड़िता को बलपूर्वक पास के एक स्थान पर ले जाया गया और उससे बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को पीटा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत