1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या के आसपास के जिलों में तैनात किए गए ADG और IG स्तर के पुलिस अधिकारी

अयोध्या के आसपास के जिलों में तैनात किए गए ADG और IG स्तर के पुलिस अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 11:10 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 11:10 am IST

अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन को देखते हुए आसपास के जिलों में ADG और IG स्तर के पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं।

अयोध्या के आसपास के जिलों में तैनात किए गए ADG और IG स्तर के पुलिस अधिकारी- India TV Hindi
अयोध्या के आसपास के जिलों में तैनात किए गए ADG और IG स्तर के पुलिस अधिकारी Image Source : PTI

अयोध्या: अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन को देखते हुए आसपास के जिलों में ADG और IG स्तर के पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। एडीजी आशुतोष पाण्डेय को अमेठी की कमान, एडीजी अशोक कुमार सिंह को गोंडा की कमान और एडीजी राम कुमार को बहराइच जिले की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा आईजी विजय प्रकाश को सुल्तानपुर की कमान, आईजी पीयूष मोर्डिया को अम्बेडकरनगर की कमान, आईजी एके राय को बस्ती की कमान, आईजी विजय भूषण को बाराबंकी की कमान सौंपी गई हैं। वहीं, डीआईजी द्वितीय पीटीसी, उन्नाव को महराजगंज की कमान और डीआईजी प्रशासन भारद्वाज को सिद्धार्थनगर की कमान सौंपी गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत