1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा: AC में विस्फोट से पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने मकान की खिड़की काटकर निकाले दोनों शव

आगरा: AC में विस्फोट से पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने मकान की खिड़की काटकर निकाले दोनों शव

 Reported By: Bhasha
 Published : May 15, 2020 08:31 pm IST,  Updated : May 15, 2020 08:31 pm IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक महान में एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होने से पति-पत्नी की मौत हो गई।

आगरा: AC में विस्फोट से...- India TV Hindi
आगरा: AC में विस्फोट से पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने मकान की खिड़की काटकर निकाले दोनों शव Image Source : SOCIAL MEDIA (REPRESENTATIONAL IMAGE)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक महान में एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट होने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आगरा में टूंडला के भगवान आश्रम में अजय शर्मा (50) अपनी पत्नी निशा के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में सोने गए थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह तेज विस्फोट के बाद अजय और उनकी पत्नी निशा झुलस गई। उन्होंने बताया कि निशा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने मकान की खिड़की काटकर दोनों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत