1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश-राहुल का मंच टूटा, क्षमता से ज्यादा चढ़े समर्थक

अखिलेश-राहुल का मंच टूटा, क्षमता से ज्यादा चढ़े समर्थक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2017 05:57 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 05:58 pm IST

इलाहाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश के लिए बनाया गया मंच टूट गया। गनीमत रही कि जिस वक्त मंच टूटा उस समय राहुल या अखिलेश दोनों मंच पर मौजूद नहीं थे।

Rahul Akhilesh stage broken- India TV Hindi
Rahul Akhilesh stage broken

इलाहाबाद: इलाहाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए बनाया गया मंच टूट गया। गनीमत रही कि जिस वक्त मंच टूटा उस समय राहुल या अखिलेश दोनों मंच पर मौजूद नहीं थे। इलाहाबाद में रोड शो के बाद राहुल और अखिलेश एक जनसभा को संबोधित करनेवाले थे जिसके लिए मंच तैयार किया गया था।

मंच पर समर्थकों की तादाद ज्यादा हो गई और मंच टूट गया। मंच पर मौजूद समर्थक नीचे आ गिरे। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। आपको बता दें कि इलाहाबाद में आज राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज रही। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही अखिलेश और राहुल का रोड शो भी हुआ। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत