1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश का बयान हार को लेकर उनकी घबराहट दिखाता है: नायडू

अखिलेश का बयान हार को लेकर उनकी घबराहट दिखाता है: नायडू

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2017 10:20 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 10:20 pm IST

केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उनकी गुजरात के गधे वाली टिप्पणी पर निशाना साधते हुये कहा कि यह विधानसभा चुनाव में हार के मद्देनजर उनकी घबराहट को दिखाती है।

Venkaiah naidu- India TV Hindi
Venkaiah naidu Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उनकी गुजरात के गधे वाली टिप्पणी पर निशाना साधते हुये कहा कि यह विधानसभा चुनाव में हार के मद्देनजर उनकी घबराहट को दिखाती है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नायडू ने केरल की एक अभिेनत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना की भी निंदा की और राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। सूचना और प्रसारण मंत्री नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, अखिलेश यादव का बयान ना केवल निंदनीय है, बल्कि यह चुनावों में हार की उनकी घबराहट को भी दिखाता है। 

हम समझ सकते हैं कि वे (कांग्रेस और सपा) आठ मार्च (मतदान का अंतिम दिन) नजदीक आने से परेशान और व्याकुल हैं। इससे पहले अखिलेश ने रायबरेली में कहा कि अमिताभ बच्चन को गुजरात के गधों के लिए प्रचार नहीं करना चाहिये। 

Also read:

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत