1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुलायम को अध्यक्ष पद सौंपें अखिलेश अन्यथा बनाऊंगा नया मोर्चा: शिवपाल यादव

मुलायम को अध्यक्ष पद सौंपें अखिलेश अन्यथा बनाऊंगा नया मोर्चा: शिवपाल यादव

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2017 03:46 pm IST,  Updated : May 03, 2017 03:48 pm IST

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि अखिलेश यादव तीन महीने में अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को सौंपने का अपना वायदा पूरा करें अन्यथा वह नई पार्टी बनाने के मकसद से धर्म निरपेक्ष मोर्चे का गठन करेंगे।

shivpal yadav- India TV Hindi
shivpal yadav

इटावा (उप्र): समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि अखिलेश यादव तीन महीने में अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को सौंपने का अपना वायदा पूरा करें अन्यथा वह नई पार्टी बनाने के मकसद से धर्म निरपेक्ष मोर्चे का गठन करेंगे।

शिवपाल ने कहा, अखिलेश यादव ने तीन महीने का समय मांगा था और कहा था कि तीन माह बाद पार्टी व पद वापस नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को सौंप दूंगा। अखिलेश अपना वायदा पूरा करें वरना हम भी नयी पार्टी बनाने के लिये सेक्यूलर मोर्चे का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब मुलायम को अब पद सोंपैं और समाजवादी परिवार को जोडने का काम करे। समाजवादी होने का जो लोग दावा ठोक रहे हैं, सभी को पता है पार्टी किसने खड़ी की है।

शिवपाल ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि जब भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचारी से सीधी भागीदारी कर लेते हैं तब प्रदेश का बुरा हाल हो जाता है जो हमारी पूर्ववर्ती सरकार में हुआ। वही हाल अब होने लगा है पिछले दो तीन माह में हमारे निर्वाचन क्षेत्र में नशे में भले लोगों के साथ जुल्म किया जा रहा है।

उन्होंने राम गोपाल यादव का नाम लिए बगैर कहा कि पार्टी संविधान रचयिता शकुनि को गीता पढना चाहिए। सबको पता है सपा किसने बनाई। मुलायम ने सपा खड़ी की और लाखों लोगों को फायदा पहुंचाया है। हमारे लिए तो नेता जी ही सब कुछ हैं। जो लोग आज समाजवादी होने का दावा ठोक रहे हैं उन्होंने ही लोकसभा चुनाव मे टिकट बांटे और संख्या पांच रह गयी।

शिवपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट बॉंटे तो 227 से 47 की संख्या रह गयी। अब वह खुद ही आकलन कर लें।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत