1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोटबंदी की लाइन में जन्में बच्चे को अखिलेश यादव ने दिया गिफ्ट

नोटबंदी की लाइन में जन्में बच्चे को अखिलेश यादव ने दिया गिफ्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2020 07:38 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:38 am IST

समाजवादी पार्टी मुख्‍यालय से जारी बयान के मुताबिक नोटबंदी के बाद कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लंबी लाइन में लगी महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम अखिलेश यादव ने खजांची रखा था।

Akhilesh Yadav gifts party symbol cycle to kid khjanchi । अखिलेश यादव ने ‘खजांची’ को तोहफे में दी सा- India TV Hindi
Akhilesh Yadav gifts party symbol cycle to kid khjanchi । अखिलेश यादव ने ‘खजांची’ को तोहफे में दी साइकिल Image Source : TWITTER/YADAV AKHILESH

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को खजांची नाम के एक बच्चे को तोहफे में अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल भेंट की और ट्विटर पर लिखा, ''नोटबंदी की लाइन में जन्‍मे नन्‍हें खजांची को दिया साइकिल का तोहफ़ा ताकि उसके भविष्‍य में खुशी का चक्‍का घूमता रहे।''

सोमवार को समाजवादी पार्टी मुख्‍यालय से जारी बयान के मुताबिक नोटबंदी के बाद कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लंबी लाइन में लगी महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम अखिलेश यादव ने खजांची रखा था।

नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ के बाद हर वर्ष की भांति सपा कार्यालय में खजांची का जन्‍म दिन मनाया गया। सपा कार्यालय में ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ खजांची का चौथा जन्‍मदिन उल्‍लासपूर्ण माहौल में मना। सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, ''खजांची के जन्मदिन पर केक काटा गया और उसे उपहार दिए गए।'' 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत