1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM अखिलेश यादव ने मुलायम पर किताब का विमोचन किया

CM अखिलेश यादव ने मुलायम पर किताब का विमोचन किया

 Written By: IANS
 Published : Mar 08, 2017 11:03 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 11:04 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में 'उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुलायम सिंह यादव' नामक शीर्षक की पुस्तक का विमोचन किया।

Akhilesh Mulayam- India TV Hindi
Akhilesh Mulayam

अखिलेश ने मुलायम पर किताब का विमोचन किया

Akhilesh yadav launch a book on Mulayam singh
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में 'उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुलायम सिंह यादव' नामक शीर्षक की पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा, "संसदीय लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के लिए संसदीय विषय पर लिखीं पुस्तकें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन पुस्तकों का अध्ययन कर विधायक जनहित की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर सरकार से समाधान करा सकता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "ये पुस्तकें संसदीय विषयों में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राजनीति व संसदीय विषयों में अध्ययन व शोध करने वालों के लिए इन पुस्तकों की बड़ी ही उपयोगिता होती है।" उन्होंने पुस्तकों के प्रकाशन के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व विधानसभा पुस्तकालय की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पर आधारित पुस्तक 'सदन में समाजवाद' और तीन अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें 'उत्तर प्रदेश में संविदा सरकारें', 'उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों का उद्भव' एवं 'विकास व उत्तर प्रदेश विधान सभा के महत्वपूर्ण विधायन' का भी विमोचन किया। 

विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, "इन पुस्तकों के प्रकाशन से विधानसभा के सदस्यों व संसदीय विषयों पर अध्ययन करने वालों को एक ही स्थान पर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसे महत्वपूर्ण विषयों की सामग्री मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर संविद सरकारें, राजनैतिक दलों के उद्भव एवं विकास व महत्वपूर्ण विधायन जैसे गंभीर विषयों का संकलन ज्ञान अर्जन में महती भूमिका निभाएगा।" 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत