1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दरवाजे खुल गए हैं, समाजवादी अब गले मिलने के लिए तैयार: अखिलेश

दरवाजे खुल गए हैं, समाजवादी अब गले मिलने के लिए तैयार: अखिलेश

 Reported By: IANS
 Published : Sep 22, 2017 08:14 am IST,  Updated : Sep 22, 2017 08:14 am IST

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश नवरात्र के संदर्भ में कहा, "मां के आशीर्वाद से शुरुआत हो गई है। जब शुरुआत ऐसी हुई है, तो वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में क्या होगा।" उन्होंने कहा कि उप्र के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है।

Akhilesh-Yadav- India TV Hindi
Akhilesh-Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के दरवाजे खुल गए हैं। समाजवादी लोग गले मिलने और एक-दूसरे से जुड़ने के लिए अब तैयार हैं। अखिलेश ने गुरुवार को सपा मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को उनके समर्थकों संग सपा में शामिल कराया। सरोज और उनके समर्थकों की बड़ी संख्आ से अखिलेश खुश दिखे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि आज चुनाव हो जाए तो उप्र का नजारा कुछ और होगा। ये भी पढ़ें: नेपाल में पकड़ी गई बलात्कारी बाबा राम रहीम की लाडली हनीप्रीत?

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश नवरात्र के संदर्भ में कहा, "मां के आशीर्वाद से शुरुआत हो गई है। जब शुरुआत ऐसी हुई है, तो वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में क्या होगा।" उन्होंने कहा कि उप्र के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "उप्र के आंकड़े यदि अच्छे होंगे तो देश के आंकड़े अच्छे होंगे। आबादी के हिसाब से उप्र सबसे बड़ा राज्य है। इस प्रदेश की राजनैतिक हैसियत भी अपनी अलग है। उप्र विकास करेगा तो देश अपने आप तरक्की कर जाएगा।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत