1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सैमसंग मोबाइल यूनिट को हमने 2016 में ही मंजूरी दी थी: अखिलेश यादव

सैमसंग मोबाइल यूनिट को हमने 2016 में ही मंजूरी दी थी: अखिलेश यादव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:42 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:42 pm IST

अखिलेश ने कहा कि सैमसंग मोबाइल यूनिट को सपा सरकार ने 2016 में ही मंजूरी दे दी थी। उन्होंने योगी सरकार को 'कैंची वाली सरकार' बताया और कहा कि 'यह सरकार हमारी सरकार के कामों के उद्घाटन के फीते काट रही है...

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सैमसंग मोबाइल यूनिट के उद्घाटन से पहले सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकारें दूसरे के किए काम का श्रेय लेने में आगे रहती हैं। दोनों सिर्फ फीता काटने वाली सरकारें हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि सैमसंग मोबाइल यूनिट को सपा सरकार ने 2016 में ही मंजूरी दे दी थी। उन्होंने योगी सरकार को 'कैंची वाली सरकार' बताया और कहा कि 'यह सरकार हमारी सरकार के कामों के उद्घाटन के फीते काट रही है।'

अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि "प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है उसकी शुरुआत हमारी तरक्की की सोच ने 2016 में ही सैमसंग कंपनी को अनुमति देकर की थी। ये कैंची वाली सरकार या तो कैंची से सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है या हमारे कामों के उद्घाटन के फीते।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत