1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब तक का सबसे ख़राब दौर

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब तक का सबसे ख़राब दौर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 12:47 pm IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना गुस्सा जाहिर किया है

Akhilesh Yadav targeted the UP government, said the worst...- India TV Hindi
Akhilesh Yadav targeted the UP government, said the worst phase ever for the safety of women

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रहीं बलात्कार और अत्याचार की घटनाओं को “दिल दहलाने” वाला बताते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह अब तक का “सबसे बुरा दौर” है। यादव ने ट्वीट किया, ''प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की ख़बरें आ रही हैं वे दिल दहलानेवाली हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे ख़राब दौर है। यह घोर निंदनीय है।'' हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में बलात्कार की किसी खास घटना का कोई जिक्र नहीं किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत