1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अलीगढ़ में दुल्हन के घर 22 दिनों से रुकी है बारात, Lockdown की वजह से नहीं हो सकी विदाई

अलीगढ़ में दुल्हन के घर 22 दिनों से रुकी है बारात, Lockdown की वजह से नहीं हो सकी विदाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 06:05 pm IST

लॉकडाउन के चलते यहां एक बारात शादी के 22 दिन से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है। बारात में शामिल 15 लोग फंसे हुए हैं। दुल्हन के पिता मेजबानी करते-करते थक चुके हैं।

Aligarh- India TV Hindi
Aligarh

अलीगढ़ (उप्र): लॉकडाउन के चलते यहां एक बारात शादी के 22 दिन से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है। बारात में शामिल 15 लोग फंसे हुए हैं। दुल्हन के पिता मेजबानी करते-करते थक चुके हैं। उनके पास पैसे भी अब कम ही बचे हैं। रामनाथ महतो अपने बेटे विजय महतो की बारात लेकर अलीगढ़ के अतरौली आए थे। शादी 21 मार्च को हो गई थी और 'बारात' को 23 मार्च को झारखंड के लिए वापस रवाना होना था।

इसी बीच 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' और उसके बाद के लॉकडाउन ने इनकी यात्रा की योजनाओं को ताक पर रख दिया और बारात में आए 15 मेहमान तब से दुल्हन के घर पर ही रह रहे हैं। दुल्हन के पिता नरपत राय ने कहा कि अब उन्हें दूल्हे और बारात की मेजबानी करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा, "जिला प्रशासन उन्हें जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। हालांकि अधिकारी दोपहर के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन बारात के नाश्ते और रात के खाने का प्रबंध मुझे करना होता है। पंद्रह लोगों को दिन में दो बार खाना खिलाने के लिए जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो रहा है और पैसा भी खत्म हो रहे हैं।"

दूल्हे ने कहा, "यह एक असामान्य स्थिति है। हम समस्या समझते हैं, लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते।" बारातियों में से एक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लॉकडाउन के कारण एक बारात के दुल्हन के घर पर सबसे लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हो जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत