1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए भाई ने किया बहन का कत्ल

सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए भाई ने किया बहन का कत्ल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 02:55 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लड़के को अपनी ही बहन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसा उसने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले से बचने के लिए किया।

सामूहिक दुष्कर्म के...- India TV Hindi
सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए भाई ने किया बहन का कत्ल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अमरोहा (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लड़के को अपनी ही बहन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसा उसने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले से बचने के लिए किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है और इससे बचने के लिए उसने अपनी बहन को मारने की साजिश रची। हालांकि वह फंस गया।

सहानुभूति पाने के लिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी अपनी बहन के शव के सामने जोर-जोर से रोया। हत्या के लिए उसने अपने दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को उनके नाम भी बताए। लेकिन विभिन्न सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज और आरोपी की कॉल डिटेल ने मामले को सुलझाने में अहम रोल निभाया।

पुलिस को उस कैब से भी अहम सबूत मिले हैं, जिसे आरोपी ने अपनी बहन की हत्या के लिए उपयोग किया था।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत