1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 27 जनवरी से होंगी परीक्षाएं, सीएए विरोध के कारण हुई थीं कैंसिल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 27 जनवरी से होंगी परीक्षाएं, सीएए विरोध के कारण हुई थीं कैंसिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 11:12 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 11:12 am IST

सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

Aligarh Muslim University - India TV Hindi
Aligarh Muslim University 

सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यहां अब 27 जनवरी से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एएमयू प्रशासन ने मीटिंग के बाद परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। पिछले दिनों एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एग्जाम रदद् किये थे।

बता दें कि पिछले महीने सीएए के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जमकर उत्पात हुआ था। छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के कारण यूनिवर्सिटी में विंटर वेकेशन जल्दी घोषित कर दी गई थीं। विश्वविद्यालय के बंद रहने के कारण परीक्षाओं को टाल दिया गया था। इसके बाद अब नई तारीखें घोषित की गई हैं। 

AMU
AMU 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत