1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आनंदीबेन पटेल होंगी यूपी की नई राज्‍यपाल, लालजी टंडन का बिहार से मध्‍यप्रदेश ट्रांसफर

आनंदीबेन पटेल होंगी यूपी की नई राज्‍यपाल, लालजी टंडन का बिहार से मध्‍यप्रदेश ट्रांसफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 01:33 pm IST

उत्तर प्रदेश सहित देश के कई बड़े राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Anandiben Patel- India TV Hindi
Anandiben Patel

उत्‍तर प्रदेश सहित देश के कई बड़े राज्‍यों के राज्‍यपाल बदल दिए गए हैं। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबन पटेल को उत्‍तर प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। वे राम नाइक की जगह लेंगी। आनंदीबेन इस समय पड़ौसी राज्‍य मध्‍यप्रदेश की राज्‍य पाल है। यहां बिहार के राज्‍यपाल लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्‍य प्रदेश का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब फागु चौहान को बिहार का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। 

इसके अलावा अन्‍य राज्‍यों को भी नए राज्‍यपाल मिले हैं। आरएन रवि को नागालैंड का गवर्नर नियुक्‍त किा गया है। साथ ही जगदीप धनखर अब पश्चिम बंगाल के नए राज्‍यपाल होंगे। इसके अलावा रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। राष्‍ट्रपति भवन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इन सभी नए राज्‍यपालों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से शुरू होगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत